21 दिसंबर से लगेगी आचार संहिता!, छत्तीसगढ़-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की जल्द होगी घोषणा

रायपुर.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के शीत सत्र के ठीक बाद 21 दिसंबर को राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक लगेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तारीखें घोषित हो सकती हैं। पांच से छह चरणों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए के संकेत मिल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिये जनवरी में वोटिंग कराये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है।

फैक्ट फाइल:
0- प्रदेश में कुल 14 नगर निगम
0- कुल 52 नगर पालिका परिषद
0- कुल 123 नगर पंचायत

वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर तक हो जाएगा । 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

admin

Related Posts

बस्तर में बड़ा बदलाव! 96% क्षेत्र नक्सल मुक्त, 30 मार्च को लोकसभा में होगी अहम चर्चा

रायपुर/जगदलपुर. पांच दशकों से भी अधिक समय से बस्तर के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा नक्सलवाद आज समाप्ति की है. यह नराकात्मक विनाशकारी विचारधारा ने न केवल बस्तर के…

अरुणाचल की अनाई ने बीमारी से जंग और भाई के सपनों को पूरा करते हुए जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण

बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण रायपुर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर