स्वास्थ्य के लिए वरदान है प्याज

भारतीय रसोई में प्याज का बड़ा ही महत्व है। बिना प्याज के हमारे यहां रसोई को अधूरा माना जाता है। ऐसी कम ही डिशेज होगी जो प्याज के बनती हैं। प्याज खाने में स्वाद तो बढ़ाता है ही, वही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी एक वरदान है। प्याज एक अत्यंत गुणकारी पौधा है जिसमें औषधीय गुण भी पाएं जाते हैं। लाल प्यामज में ढेर सारे पोषक तत्वन होते हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को खत्म करने की शक्तिा रखते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लूकोस भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके इलावा मसूड़ो में सूजन और दांत में दर्द होने पर प्याज के रस और नमक का मिश्रण लगाने से दर्द में राहत मिलती है।
 
सर्दी-जुखाम
इसमें एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीाडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार से राहत मिलेगी। प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से कफ की समस्या से जल्द ही निजात मिलती है।

ब्लतड प्रेशर और दिल के लिए
लाल प्यागज शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉणल को निकाल कर हृदय को रोगों से बचाता है। इसे नियमित खाने से हाई ब्लतड प्रेशर मेंटेन रहता है।

कैंसर का इलाज
प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। यह प्रोस्टेलट और पेट के कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है। खाली पेट रोज सुबह प्याज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

गठिया का दर्द और सूजन में आराम
कई बीमारियों की वजह से होने वाले शारीरिक दर्द और सूजन से भी यह राहत दिलाता है। अगर आपको अस्थ मा, एलर्जी या गठिया रोग है तो अभी से ही लाल रंग की प्याभज खाना शुरु कर दें। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें।

एंटी फंगल
प्याज में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। यदि प्याज के बीजों को सिरका में पीसा कर दाद-खाज और खुजली में लगाए तो जल्दी ही आराम मिलता है।

बालों के लिए फायदेमंद
बालों में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और साथ ही बालें की चमक भी बढ़ती है। अगर रूसी की समस्याय है तो आप इसके रस को भी सिर पर लगा सकते हैं।

यूरिन प्रॉब्लम्स
अगर किसी को यूरिन प्रॉब्लम हो और रुक-रुक कर पेशाब आता है तो पेट पर प्याज के रस की हल्की मालिश करनी चाहिए। इसके इलावा दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बना लीजिए। इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। पानी में उबालकर पीने से भी पेशाब संबंधित समस्या खत्म हो जाती है।

पथरी की समस्या में लाभ
अगर आपको पथरी की शिकायत है तो प्याज आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से पथरी की समस्या से निजात मिलता है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर बाहर निकल जाती है।
 
इम्यूनिटी पावर बढ़ाए
यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना अधिक बढ़ा देता है कि बीमारियों जल्दी होती ही नहीं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है। इसीलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण करता है।

लंबी उम्र के लिए
प्याज खाने से कई शारीरिक बीमारियां नहीं होती हैं। इसके आलावा प्याज कई बीमारियों को दूर भगाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि प्याज खाने से उम्र बढती है, क्योंकि इसके सेवन से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

 

  • admin

    Related Posts

    सलामत रहें फोन के कंटैक्ट्स

    आपके सामने भी कभी इस तरह की स्थिति आई होगी कि आपको अपने जानने वालों से कहना पड़ा हो, मेरा फोन खो गया है… या फिर चोरी हो गया है,…

    हाथों की खूबसूरती बनाए रखने के ये 6 नुस्खे

    त्वचा को जवां बनाने और निखारने की बात करते हैं तो अपने हाथों को भूल जाते हैं। जबकि देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत हमारे हाथों को होती है, क्योंकि इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई