जीवन में सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति का खुद पर होना चाहिए विश्वास

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति का खुद पर विश्वास होना बेहद जरूरी होता है। लोग अकसर सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से मेहनती होते हुए भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। आत्मविश्वास का मतलब है, खुद पर भरोसा करना और अपनी क्षमताओं के बारे में सकारात्मक सोचना। व्यक्ति को समझना चाहिए कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की कमी लोगों के रिश्तों, काम या पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जबकि व्यक्ति में सेल्फ कॉन्फिडेंस का अच्छा होना उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सफल बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप भी अपने लक्ष्य को पूरा करके सफलता हासिल करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए खुद से ये 5 बातें बोलना बिल्कुल ना भूलें।

मैंने ये पहले किया है और मैं ये कर सकता हूं
लाइफ के किसी भी मोड़ पर अगर आपको कोई काम करने में मुश्किल महसूस हो तो सबसे पहले शीशे के आगे खड़े होकर खुद से यह वाक्य जरूर कहें- 'मैंने इस तरह का काम पहले भी किया हुआ है और मैं ये काम भी आसानी से कर सकता हूं'। आपके खुद से ऐसा कहने से आपको अपने भीतर एक नया जोश महसूस होगा और आप वो मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे।

किसी काम को करते समय अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ रहा है तो खुद से कहें-मैंने इससे ज्यादा कठिन परिस्थितियां देखी हैं, मैं आगे भी सब आसानी से कर सकता हूं। मुझे खुद की मेहनत और विवेक पर पूरा भरोसा है।

सोच से बड़ा कुछ नहीं होता है, सोच हो, तो जज्बा आसान हो जाता है
आपने यह कहावत तो बचपन से सुनी होगी कि 'जहां चाह, वहां राह'। इस कहावत को सच करने के लिए आप भी सुबह उठकर रोजाना खुद से कहते हुए महसूस करें, कि आप इस काम को करके ही विश्राम करेंगे। जब तक आप अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते आप शांत नहीं बैठेंगे।

बाकी लोग कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं, मैं भी कर सकता हूं
अपने भीतर आत्मविश्वास बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आप रोजाना खुद से पछें कि अगर कोई काम आपका दोस्त या परिचित कर सकता है तो आप खुद वो काम क्यों नहीं कर सकते हैं। यकीन मानिए खुद से यह सवाल पूछते ही आपको अपने भीतर एक नया जोश और आत्मविश्वास महसूस होने लगेगा।

बिना मेहनत किए किसी भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल सकती है। ऐसे में जीवन के किसी मोड़ पर आपको मुश्किलें देखकर निराशा महसूस होने लगे तो खुद से यह वाक्य जरूर कहें- जीवन है तो मुश्किलें तो आती रहेंगी, हार उसकी होती है, जो कोशिश ही नहीं करते हैं। इसलिए आप भी संघर्षों से डरे बिना अपने हिस्से का परिश्रम करते हुए लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहें।

  • admin

    Related Posts

    जीवन की मुश्किलों में राह दिखाएंगी चाणक्य नीति: ऋण, शत्रु और रोग पर 10 जरूरी सूत्र

    लाइफ में सक्सेज के साथ जीना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार हमें असफलता, निराशा और लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। कुछ मौके ऐसे आते हैं…

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?