आम नागरिकों से मिलने वाले आवेदनों का निराकरण समय-सीमा करें-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए।
आज के जनदर्शन में आवेदक मान सिंह निवासी बरकेला अपने काबिज के भूमि का पट्टा बनवाने के संबंध में, रामसुभग निवासी मनवारी भूमि के संबंध में, महावीर सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, अजय कुमार ठाकुर निवासी बरबसपुर सी.सी रोड अंतिम छोर तक बढ़ाने के संबंध में, सरपंच महेंद्र सिंह निवासी लालपुर क्रीड़ा परिसर का समतलीकरण कार्य की राशि प्रदाय करने के संबंध में, रितेश निवासी मनेन्द्रगढ़ 10 साल बीत जाने के बाद भी नामातरण नहीं किए जाने के संबंध में, अनिरुद्ध प्रसाद निवासी उमरवाह प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास बनाने हेतु प्रदाय राशि न दिये जाने के संबंध में, शांति निवासी मेंड्राडोल भूमि के संबंध में, अमित कुमार कश्यप निवासी मनेन्द्रगढ़ बकाया राशि का भुगतान कराये जाने के संबंध में, बृजभूषण श्रीवास्तव निवासी चिरमिरी सुलभ शौचालय को पुनः संचालित करने के संबंध में, रामकुमार निवासी बरमपुर नवीन हैण्डपम्प को पूरा करने के संबंध में, हीरालाल निवासी घटई भूमि मकान न गिरवाने के संबंध में, मुकेश, पवन सिंह, विजय कुमार निवासी पेण्ड्री अन्य शाला में सलंग्न शिक्षिका को उनके मूल पदस्थ शाला में वापस करने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी पेण्ड्री स्कूल की भूमि का सीमांकन करने व अतिक्रमण हटवाने के संबंध में, बाबू लाल निवासी चैनपुर भूमि के संबंध में, समस्त वार्डवासी निवासी मनेन्द्रगढ़ घर की सीढ़ी को सड़क पर बनाया गया है जिसे हटवाये जाने के संबंध में, विष्णु प्रसाद निवासी लालपुर भूमि के संबंध में और ईस्लाम खान निवासी खड़गवा पंजीयन अनुसार समिति खड़गवा में धान विक्रय करने के संबंध में अपना शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    पोषण और देखभाल से बदली शान्वी की जिंदगी, अब है स्वस्थ और खुशहाल

    रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत निगरानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिवार के सहयोग से बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पीलूर की एक वर्षीय बालिका…

    छत्तीसगढ़ के हजयात्रियों को दी गई शुभकामनाएं, 391 यात्री हज के लिए रवाना

    रायपुर हज 2026 के लिए मुंबई के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के 391 हज यात्री हज-ए- बैतुल्लाह के लिए रवाना हो चुके हैं। हाजियों के मुंबई से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म