वन विहार में नेचर कैम्प एवं अनुभूति कार्यक्रम

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। भोपाल शहर एवं उसके आसपास के ग्रामों के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिये पक्षी अवलोकन और नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।

नेचर कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) बरखेड़ा भोपाल के 41 छात्र-छात्राओं एवं 2 शिक्षकों ने भाग लिया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया।

स्कूली छात्र-छात्राओं को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। साथ ही ट्रेल वॉक भी करायी गयी। किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुलीनेक स्टॉर्क, कार्मोरेंट, जकाना और कूट पक्षियों का अवलोकन कराया गया। नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये। इस अवसर पर मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलायी गयी।

अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन प्रेरकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुभूति कार्यक्रम के लिये चयनित मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.आर. वाघमारे ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 9 कर्मचारियों को नवीन प्रेरकों के रूप में प्रशिक्षण दिया। नेचर कैम्प के दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिवकुमार, सहायक संचालक श्री एस.के. सिन्हा, इकाई प्रभारी पर्यटन श्री रविकांत जैन और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    बिजली वितरण कंपनियों पर भारी बोझ: MP पर 71 हजार करोड़ का घाटा, देश में कहां है स्थान?

    भोपाल  मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य की तीनों बिजली वितरण कंपनियों पर…

    देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर फास्टैग से शुल्क कटने की दिक्कत, सात मिनट की छूट नहीं बनी वास्तविक राहत

     इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई फास्टैग पार्किंग व्यवस्था परेशानी का कारण बन गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहने को तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह