भाई-बहन को पकड़ा, छत्तीसगढ़-कोरबा में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे

कोरबा.

नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले भाई-बहन को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने कोर्ट में बाबू का नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से साढ़े चार लाख की ठगी की थी। प्रार्थी के शिकायत के बाद दीपका पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई युवती खुद को वकील बताती थी।

अधिकारियों और नेताओं से ऊंची पहुंच का धौंस जमाकर लोगों से ठगी करती थी। दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 4 लाख 50 हज़ार रुपए वसूल लिए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई बहन लगते हैं। जय सिंह और सुमन सिंह दोनों जांजगीर के रहने वाले हैं। भाई-बहन ने इनके अलावा कई लोगो को ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित की माने तो उसकी मुलाकात युवती से रायपुर में हुआ इस दौरान उसने कहा कि कोर्ट में बाबू का पद खाली है उस पर सरकारी नौकरी लगा सकता हु और उसने झांसे में लेकर ठगी की जब नौकरी नही लगी तब उसने पैसे वापस भी मांगे लेकिन देने को तैयार नही थी उसने भाई को भी अपने साथ रखा था दोनो ने ठगी की है। बताया जा रहा है कि भाई बहन ने और भी कई लोगो से ठगी की है पुलिस इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

जगदलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटी, 15 यात्री घायल

जगदलपुर. जगदलपुर: बस्तर के नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. जिस महिला…

विकास कार्यों की रफ्तार पर नजर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण मरीन ड्राइव, नया बस स्टैंड, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन के कार्यों की प्रगति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल