महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति

महाविद्यालय शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश बेहतर बनाए : आयुष मंत्री परमार

शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई

महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर, महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। महाविद्यालय परिसर में कन्या छात्रावास निर्माण, परिसर तक पहुंच मार्ग निर्माण, विभिन आवश्यक उपकरण क्रय, एनसीआईएसएम के मापदंड अनुसार व्याख्याताओं एवं रीडर पदों की पूर्ति सहित विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

मंत्री परमार ने कहा कि महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान वेतनमान संबंधी प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण करें। इसके उपरांत उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि महाविद्यालय में वास्तविक रिक्त पदों की स्थिति के अनुरूप पदों की पूर्ति की प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण हो सके। परमार ने महाविद्यालय के लिए विभिन्न विषयों के लिए चयनित नवीन व्याख्याताओं की नियुक्ति सम्बंधी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। परमार ने कहा कि महाविद्यालय आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता के लिए नियमित रूप से वित्तीय वर्षों में ऑडिट कराएं। उन्होंने महाविद्यालय की साधारण सभा की बैठक नियमित रूप से करने के निर्देश दिए।

आयुष मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में संसाधनों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। परमार ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण के लिए अनुमोदन किया। परमार ने प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालयों को समृद्ध करने और संस्थागत आवश्यक समस्त मरम्मत एवं सुधार कार्यों को निश्चित समयावधि पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मंत्री परमार ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समस्त संसाधनों की उपलब्धता, नियत समय अवधि पर सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, शैक्षणिक एवं अकादमिक गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार, संस्थान में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने सहित विविध आवश्यक क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश भी दिए। परमार ने कहा कि संस्थान अपनी विशेषता और उत्कृष्टता पर व्यापक कार्य करे ताकि विशिष्ट संदर्भ में संस्थान का नाम आलोकित हो और संस्थान की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। इसके लिए महाविद्यालय के अकादमिक एवं शैक्षणिक परिवेश को उत्तरोत्तर बेहतर बनाने को कहा।

बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर नगरपालिका निगम बुरहानपुर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, प्रमुख सचिव आयुष डी.पी. आहूजा, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि रेखा मिश्रा सहित साधारण सभा के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय