मोक्षदा एकादशी पर मनाई जाती है गीता जयंती

हिन्दू धर्म में गीता जयंती का बहुत अधिक महत्व है. मोक्षदा एकादशी इस बार 11 दिंसबर को है. मोक्षदा एकादशी पर ही गीता जंयती भी मनाई जाती है. कथाओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी पर ही महाभारत काल के दौरान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था. गीता में सभी वेद उपनिषद और पुराणों का सार समाया हुआ है. मोक्षदा एकादशी पर भगवान कृष्ण के अर्जुन को गीता का उपदेश देने के कारण ही इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है.

गीता जयंती का धार्मिक और अध्यातमिक दोनों महत्व है. हम आज बताने जा रहे हैं कि गीता जंयती के अवसर पर आपको घर में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ताकि इस दिन आपसे किसी प्रकार की कोई भूल न हो और जीवन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े.

गीता जयंती के दिन क्या करें

    गीता जयंती के दिन आप मोक्षदा एकादशी का व्रत करें. ये व्रत करने से आपके पितरों को मोक्ष प्राप्त होगा. साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा.
    गीता जयंती के दिन घर को साफ सुथरा रखें. साथ ही पूजा वाली जगह को साफ करके भगवान श्री कृष्ण का ध्यान लगाएं.
    इस दिन गाय की सेवा करें. गरीबों को खाना खिलाएं और दान- पुण्य करें.
    गीता जयंती पर घर में पूजा आयोजित करें. योग साधना करें इससे आपका मन शांत और आत्मा उन्नत होगी.
    इस दिन गीता के किसी एक अध्याय को अवश्य पढ़ें. भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें. गीता के श्लोकों का उच्चारण भी करें.
    इस दिन घर में सभी लोगों को गीता का पाठ अवश्य करना है. अगर मुमकिन हो तो किसी मंदिर में जाकर भी सुन सकते हैं.
    इस दिन आप गीता के तमाम उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प करें.

न करें ये काम

    अगर आपके घर में श्रीमद्भगवद्गीता है, तो उसे कभी भी जमीन पर नहीं रखाना चाहिए. गीता को हमेशा चौकी या स्टैंड पर रखें.
    श्रीमद्भगवद्गीता को हमेशा लाल और स्वच्छ कपड़े में लपेटकर ही रखना चाहिए.
    बिना स्नान किए गंदे हाथों, या मासिक धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता को न छूएं. ऐसा करने से आप पाप के भागी बनेंगे.
    श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ने के बाद हमेशा बंद करके ही रखें.
    दिन में कभी भी श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें, लेकिन ध्यान रहे जो अध्याय पढ़ रहें है उसे बीच न छोड़ें. पूरा अध्याय पढ़ने के बाद ही उठें.
    बिना भगवान गणेश और श्री कृष्ण को याद किए श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ शुरू न करें.

 

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 1 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप