महू से यह प्रति बुधवार और शनिवार को बांद्रा की ओर रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

इंदौर
 शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्री दबाव अत्यधिक होता है। इसके चलते लंबी वेटिंग शुरू हो जाती है। रतलाम मंडल द्वारा इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए 11 दिसंबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

महू-बांद्रा के बीच चलने वाली यह ट्रेन 11 दिसंबर से दो जनवरी तक दोनों ओर से सात-सात फेरे लगाएगी। महू से यह प्रति बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। ट्रेन की बुकिंग सोमवार से शुरू हो जाएगी।
महू से बुधवार और शनिवार को चलेगी

महू-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09302) ट्रेन बुधवार और शनिवार को रात नौ बजे महू से रवाना होकर 9.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। यहां से देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम होकर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 दिसंबर से एक जनवरी तक संचालित होगी।

बांद्रा से गुरुवार और रविवार को चलेगी

इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-महू स्पेशल (09301) ट्रेन प्रति गुरुवार और रविवार दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी अगली सुबह 6.50 बजे इंदौर और 7.30 बजे महू पहुंचेगी।

यह ट्रेन 12 दिसंबर से 2 जनवरी तक संचालित होगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली में ठहरेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
फतेहाबाद स्टेशन पर तीन लिफ्ट शुरू

रतलाम मंडल के फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन लिफ्ट रविवार से शुरू हो गई। लिफ्ट का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी और अनिल फिरोजिया ने किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इन लिफ्ट में 20 यात्रियों को ढोने की क्षमता है।

लिफ्ट शुरू होने से वरिष्ठ व बीमार यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं आम यात्रियों को भी भारी सामान लेकर आने-जाने में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में डीआरएम रजनीश कुमार सहित अन्य रेल अफसर मौजूद थे।

admin

Related Posts

अप्रैल से बिजली बिल में बढ़ोतरी! एमपी के उपभोक्ताओं पर कितना बढ़ेगा खर्च, पूरी गणना समझें

भोपाल  मध्य प्रदेश में बिजली 4.80 फीसदी महंगी हो गई। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी कर दिया। यह 3 अप्रेल से…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 169 करोड़ से अधिक राशि का करेंगे अंतरण

भोपाल .  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समर्थ एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश की थीम पर मुख्यमंत्री निवास पर आज सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर