परंपरा, खेल और संस्कृति का होगा महापर्व

भोपाल.
राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच 'आनंद उत्सव-2025' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और उल्लास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आनंद विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर के खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम आयोजन स्थल को "आनंद उत्सव स्थल" नाम दिया जाएगा।

आनंद उत्सव का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 14 से 24 जनवरी तक ग्रामीण और नगरीय स्तर पर, दूसरे चरण ने 14 से 24 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर, तृतीय चरण में 24 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित विकासखंडस्तरीय समिति करेगी और प्रत्येक "आनंद उत्सव स्थल" पर कार्यक्रम आयोजन समिति करेगी। सभी स्थलों का पंजीयन और विवरण https://www.anandsansthanmp.in/पर अपलोड किए जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रदेश की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों में 10 हजार क्लस्टरों पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 'आनंद उत्सव-2025' का उद्देश्य हर वर्ग, उम्र और समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ते हुए परंपरागत खेल और संस्कृति का उत्सव मनाना है। यह केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सामुदायिक जीवन में खुशी और जुड़ाव का माध्यम बनेगा। आयोजन उल्लास, समरसता और सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनेगा।

  • admin

    Related Posts

    ग्वालियर HC का सख्त रुख: NDPS केस में सैंपल बैग गायब, पांच अफसरों को लाइन अटैच किया गया

    ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने बुधवार को शिवपुरी के एनडीपीएस मामले में पुलिस जांच की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट…

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन के बीच शिष्टाचार भेंट

    केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर” की स्थापना का सौंपा प्रस्ताव प्रदेश के पहले स्पेस सेंटर से युवाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

    T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 3 views
    IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया