सोनिया-सोरोस में सांठगांठ के आरोपों पर रिजिजू का वार, ‘हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखें’

नई दिल्ली.

संसद के अंदर और बाहर अदाणी मुद्दे और जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों पर लगातार हंगामा जारी है। जहां सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा लगातार हमलवार है।

इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया।

'हमें मामले को गंभीरता से लेना चाहिए'
किरेन रिजिजू ने कहा, 'मुझे लगता है कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जॉर्ज सोरोस और उनके संबंध जो सामने आए हैं, हम इसे कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से संबंधित मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए खासकर अगर यह भारत विरोधी ताकतों से संबंधित है।'

इस दिन होगी सदन में चर्चा
उन्होंने कहा, 'हम इसे पार्टी की राजनीति के रूप में नहीं देखते हैं। हमने कांग्रेस और अन्य दलों से कहा है कि हम 13 और 14 दिसंबर (लोकसभा में) और 16 और 17 दिसंबर (राज्यसभा में) को संविधान पर चर्चा करेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि अगर उनके नेताओं के भी भारत विरोधी ताकतों से संबंध पाए जाते हैं, तो उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। हमें एकजुट होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।'

सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में आरोप गंभीर
उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच सांठगांठ की जो बातें उजागर हुई है वो गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जॉर्ज सोरोस मामले के बारे में जो रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं, उनमें आरोप गंभीर हैं। चाहे वह संसद का सदस्य हो या आम आदमी, सभी को देश के लिए काम करना चाहिए। हम एकजुट होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं।'

विपक्षी गठबंधन के दलों ने उठाए राहुल के नेतृत्व पर सवाल
इंडिया ब्लॉक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में जो कुछ चल रहा है, हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा है। हालांकि, मैंने सुना है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर के दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं।'

admin

Related Posts

3 साल से जेल में बंद आरोपी को SC से राहत, हाईकोर्ट का फैसला पलटा; PM मोदी के नाम पर करता था खेल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

अमेरिकी फैसले से बदलेगा तेल का खेल? रूस से सस्ते तेल पर भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

नई दिल्ली दुनियाभर में युद्ध की वजह से उपजे तेल संकट के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद के लिए एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?