हिमाचल प्रदेश में 97 नए मंडल बने, अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं

शिमला
हिमाचल प्रदेश में संगठन चुनाव से पहले भाजपा ने 97 नए मंडलों का गठन कर दिया है। अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की और कहा कि यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में एक डिलिमिटेशन कमेटी का गठन किया गया था जिसने इन नए मंडलों का गठन किया। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद भाजपा ने प्रदेश में 171 संगठनात्मक मंडल बनाए हैं। जो पहले केवल 74 मंडल थे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए एक मजबूत और सुसंगठित ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नया बल मिलेगा। यह कदम भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करेगा।

उन्होंने बताया कि जिला चंबा में पूर्व में छह मंडल थे। अब कुल 16 मंडल होंगे जिनके नाम माँ बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुनता होंगे। इसकी प्रकार जिला नूरपुर पूर्व में चार मंडल थे औऱ अब कुल 12 मंडल होंगे जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सुरियाँ हैं।

जिला देहरा में पहले तीन मंडल थे। अब कुल छह मंडल होंगे जिनका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुन्ड़ियाँ होगा। जिला पामलपुर में पहले चार मंडल थे और अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा।

जिला कांगड़ा में पहले चार मंडल थे, अब नौ मंडल होंगे जिनका नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, वृजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होगा। जिला लाहौल स्पीति में तीन मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रहा। जिला कुल्लू में पहले चार थे अब 12 मंडल होंगे जिसका नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होगा। सुंदरनगर में पांच मंडल की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बगशाड, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा। मंडी जिला में पांच की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा।

ज़िला हमीरपुर में पहले पांच मंडल थे, अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा। जिला ऊना में पहले पांच मंडल थे औऱ अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा। जिला बिलासपुर में पहले पांच मंडल थे अब आठ मंडल होंगे जिनका नाम झण्डुता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी (अप्पर) और श्री नैना देवीजी (लोअर) होगा। ज़िला सोलन में पहले पांच मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होगा। ज़िला सिरमौर में पहले पांच मंडल थे, जो अब 12 मंडल होंगे जिनका नाम राजगढ़, सराहाँ, धारटी नाहन मण्डल, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहरा धार, संगडाहा, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरीपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा।

जिला महासू के पहले पांच मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसेन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखडी, सराहन, रोहडू मण्डल और छोहारा मण्डल होगा। ज़िला शिमला में पहले तीन मंडल थे अब छह मंडल होंगे जिनका नाम कसुम्पटी शहरी मण्डल, कसुम्पटी ग्रामीण मण्डल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होगा। ज़िला किन्नौर में पहले तीन मंडल थे अब पांच होंगे जिसका नाम पुह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होगा।

 

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह