दिल्ली एनसीआर के आसमान में हल्के बादलों की छिटपुट मौजूदगी देखी, दिल्ली को लेकर जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर में मौसम की आंखमिचौली देखी जा रही है। नोएडा में कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखी गई है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बूंदाबांदी का अनुमान जारी किया था। दिल्ली एनसीआर के आसमान में हल्के बादलों की छिटपुट मौजूदगी देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है।

अपने नवीनतम पूर्वानुमान में IMD ने 9 दिसंबर से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की भी चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बारे में IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 9 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी आएगी। इस हफ्ते दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान के 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 8 और 9 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ सकता है। 9 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आएगी और शीत लहर की स्थिति देखी जा सकती है। सबसे पहले राजस्थान और उसके बाद पंजाब और हरियाणा में शीत लहर देखी जाएगी। 9 से 14 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान में जबकि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 दिसंबर से शीत लहर की स्थिति रहेगी।

दिल्ली में रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन के औसत से दो डिग्री कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 276 के साथ 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात को पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार देर शाम या रात के समय देखने को मिल सकता है। इसमें कुछ बूंदाबांदी हो सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय में भी ताजा बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार से हमें उम्मीद है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

वहीं दिल्ली में एक्यूआई भी 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। यह शाम 4 बजे 302 दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा धीमी हो गई है। इसकी वजह से प्रदूषण के कणों का बिखराव कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं दिल्ली के लिए केंद्र की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, सोमवार को भी AQI खराब श्रेणी में रहेगा। इसके मंगलवार तक बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। आगे भी हालात कमोबेश ऐसे ही नजर आ सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, दिल्ली के 9 स्कूल अलर्ट पर

     नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच शहर के 9 बड़े स्कूलों को बम की धमकी…

    दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

    नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक