PBOC ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर, चीन ने 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा

नई दिल्ली
चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीने से चीन ने सोने की खरीदी रोक रखी थी। लेकिन इसे फिर से शुरू करने से इसका असर भारत समेत दुनिया पर दिखाई दे सकता है।

रॉयटर्स ने PBOC के आंकड़ों से बताया है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने छह महीने के अंतराल के बाद नवंबर में अपने भंडार के लिए सोना खरीदना फिर से शुरू किया है। PBOC ने साल 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा था। इसकी खरीद फिर से शुरू होने से चीनी निवेशकों की मांग को बढ़ावा मिल सकता है।

चीन ने क्यों शुरू किया सोना खरीदना?

जानकारों के मुताबिक इसके कारण बताए जा रहे हैं। पहला इसे ट्रंप के टैरिफ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही है। इससे चीनी कंपनियों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसकी भरपाई चीन सोने से कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर इस समय मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। सीरिया में भी तनाव पैदा हो गया है। इस तनाव के कारण डॉलर में तेजी आ सकती है। इससे बचने के लिए चीन पेमेंट करने में गोल्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इससे भी चीन अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। चीन ग्लोबल ट्रेड से लिए विदेशी मुद्रा पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। खासतौर से डॉलर पर।

क्या पड़ेगा असर?

चीन की इस खरीदारी का असर दुनिया पर दिखाई दे सकता है। दरअसल, चीन की यह खरीदारी सोने की कीमत को बढ़ा सकती है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में जब चीन सोने की जबरदस्त खरीदारी कर रहा था, उस समय सोने की कीमत में अचानक से तेजी आ गई थी।

हालांकि पिछले महीने ट्रंप की जीत के बाद सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। क्योंकि डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों ने इसे बेचना शुरू कर दिया था। वहीं चीन से सोने की खरीदी भी पिछले 7 महीने से रोक रखी थी। ऐसे में सोने की कीमत में और ज्यादा गिरावट आ गई।

अब चीन ने सोने की खरीदारी एक बार फिर से शुरू कर दी है। ऐसे में इसकी कीमत में फिर से उछाल देखा जा सकता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे MCX पर सोने का भाव 76650 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

admin

Related Posts

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, अब आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

मुंबई  ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 30 मार्च 2026 को 116.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. ये पिछले सेशन से 3.41% बढ़ गई है. WTI क्रूड भी 103.1 डॉलर पर…

Apple की तैयारी, इस साल 11 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, iPhone 18 Pro समेत कई और डिवाइस

नई दिल्ली  अमेरिकी कंपनी ऐपल ने साल 2026 के लिए बड़ी तैयारी करके रखी है. कंपनी इस साल 11 डिवाइस को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा