पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे, अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रही

मॉस्को
 पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से लगातार मजबूत होते दिख रहे हैं। अब दोनों देश सीधी रेलवे लाइन से भी जुड़ने जा रहे हैं। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस अहमद खान लेघारी ने आरटी के साथ एक साक्षात्कार में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि रूस और पाकिस्तान को नई मालगाड़ी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है, जिस पर जल्दी ही फैसला लिया जा सकता है। दोनों देशों का बेहतर होता रिश्ता इसलिए ध्यान खींच रहा है क्योंकि रूस ऐतिहासिक रूप से भारत का दोस्त रहा है लेकिन बीते कुछ समय में उसने पाकिस्तान से अपने संबंधों को सुधारने पर जोर दिया है।

पाकिस्तान के रूस में राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने इस साल खांटी-मानसीस्क में हुए अंतरराष्ट्रीय IT फोरम में INSTC (International North-South Transport Corridor) में शामिल होने की इच्छा जताई थी। INSTC एक 7,200 किलोमीटर लंबा परिवहन मार्ग है जो रूस और पश्चिम एशिया को ईरान के रास्ते भारत से जोड़ता है। लेघारी ने बताया कि अगले साल मार्च में पहली बार रूस से पाकिस्तान के लिए मालगाड़ी चलेगी। ये ट्रेन ईरान और अजरबैजान होते हुए रूस से पाकिस्तान का सफर करेगी।

रूस-पाक में मजबूत हो रहे आर्थिक संबंध

लेघारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है। दोनों ही तरफ से इसमें काफी रुचि दिखाई जा रही है और उम्मीद है कि इस मामले में कोई ठोस नतीजा निकलेगा। इसी साल अक्टूबर में रूस के फेडरेशन काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परिवहन और रसद परियोजनाओं पर चर्चा हुई थी। लेघारी ने कहा है कि सीधी रेलवे लाइन से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। इस्लामाबाद और मॉस्को दोनों ने व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब एक बिलियन डॉलर का है।

लघारी ने कहा, 'INSTC प्रोजेक्ट से पाकिस्तान को रूस और पश्चिम एशिया के बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे पाकिस्तान के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों देशों के लोगों के बीच आवाजाही आसान होगी। यह पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।' पाकिस्तान और रूस दोनों ही बीते कुछ समय में अपने रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करते दिखे हैं। इसी दिशा में नई कड़ी रेलवे लाइन है।

admin

Related Posts

ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हंगामा, यात्री दहशत में

 नागपुर नई दिल्ली से चेन्नई जा रही ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन में आग लग गई। जीटी एक्सप्रेस ( ट्रेन…

रिश्तों पर शक पड़ा भारी: मर्डर के बाद अमानवीय हरकतें, इंदौर की वारदात ने झकझोरा

नई दिल्ली प्यार, शादी का दवाब, शक, हत्या, लाश से रेप और फिर आत्मा से मुलाकात की कोशिश। इंदौर में एमबीए की एक स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी और उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर