7 बच्चे और एक टीचर की स्कूल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल, जाना बच्चों का हाल

सिंगरौली

सिंगरौली जिले के शासकीय पिपरा झांपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 17 बच्चे और एक टीचर दोपहर के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी बच्चे शरीर में दर्द और अजीब हरकत की शिकायत करने लगे। जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सहित कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल लिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि, दोपहर के बाद सूचना आई थी कि पिपरा झांपी स्कूल के कई बच्चे अचानक बीमार हो गए हैं। सभी बीमार 17 बच्चों को बैढ़न के ट्रामा सेंटर लाया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सभी बच्चे ठीक हैं। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात डर की वजह से बच्चों की हालत खराब हुई है। वहीं इस मामले पर बच्चों के परिजन का कहना है कि, बच्चों को उन्होंने सुबह स्कूल भेजा था। अब बच्चे बता रहे हैं कि किसी महिला का उन्हें हाथ दिखा। जिसकी वजह से वह डर गए।

वहीं कई बच्चियों तो यह कह रही है कि खाना खाने के बाद उनके शरीर पर अचानक दर्द होने लगा। बहरहाल देर शाम 5:00 तक 17 बच्चे और एक टीचर को अस्पताल लाया जा चुका है। और सभी का उपचार किया जा रहा है। लेकिन बच्चों के बीमार होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। यह कोई अंधविश्वास है या कोई और वजह यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कलेक्टर के अलावा स्थानीय विधायक और भारी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर मौजूद हैं।

  • admin

    Related Posts

    महान समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

    ग्वालियर   महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं दलित समाज के प्रेरणास्रोत देश के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई…

    मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खुलासा: बालाघाट पुलिस ने ओडिशा लिंक वाले 3 तस्कर पकड़े

    बालाघाट बालाघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रामपायली पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो गांजा तस्कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 1 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?