बसपा मुखिया मायावती ने कहा- सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं, अन्य मुद्दों से कोई लेना देना नहीं

लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं। उन्हें अन्य कोई मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। यह दोनों पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिमों को सतर्क रहना है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा के समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दुख की बात है कि जिनकी बदौलत से ससंद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं, वो भी अपनी अपनी पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप हैं। चाहे वो मामला अपने देश का या पड़ोसी देश बांग्लादेश का हो।

मायावती ने कहा कि बांग्ला देश में प्रताड़ि‍त हिंदुओं में अधिकांश संख्या उन दलितों और कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी भारत देश में बहुलता होते हुए भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को संविधान सभा में चुनने की सजा के तौर पर बंटवारे में पाकिस्ताभन को दे दिया गया था। इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्लाददेश में है। इसी के चलते बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर वहां से इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था और अब जब वहां इनका शोषण हो रहा है तो भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुप है। अब वह केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्लाु रही है।

 

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले मेरठ का ट्रैफिक प्लान जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

मेरठ मेरठ में 22 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत कार्यक्रम के दिन भारी…

CM योगी का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह, अनुदेशकों के लिए भी नई घोषणा

लखनऊ यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला