रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा

वेलिंग्टन
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जब भी चलता है तो कोई-ना-कोई रिकॉर्ड जरूर बनता या टूटता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे रूट ने शनिवार को दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके शामिल हैं। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। वहीं, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने करियर में 35 टेस्ट सेंचुरी जमाई हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा है।

दरअसल, रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 99 मर्तबा 50 प्लस स्कोर बनाया। द्रविड़ ने 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए थे। द्रविड़ ने सबसे लंबे फॉर्मेंट 164 मैच खेले जबकि रूट अभी 151वां टेस्ट खेल रहे हैं।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 119 पचास प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर टॉप पर हैं।सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 फिफ्टी मारीं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस (113) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 45 सेंचुरी और 58 फिफ्टी ठोकीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने टेस्ट करियर में 113 पचास प्लस स्कोर किए। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
119 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
103 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)
103 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
99 – राहुल द्रविड़ (भारत)

रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चन्द्रपॉल हैं, जिन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक बनाए। इस फेहरिस्त में भी सचिन शीर्ष पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि स्टंप्स के समय इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 378/5 था। कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड टीम 533 की कुल बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड के 280 के जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की पहली पारी 125 रन पर सिमटी थी।

टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी
68 – सचिन तेंदुलकर

  • admin

    Related Posts

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान…

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल