शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हथियार के दम पर दुकानदार और साथियों से मारपीट

रायगढ़.

खरसिया थाना क्षेत्र में हथियार के दम पर दुकान संचालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर नकदी रकम लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हालहुली का रहने वाला कृपालू सिदार गांव में ही किराना दुकान का संचालन करता है।

पीड़ित युवक ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल रात गांव में एक परिवार के यहां शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें शामिल होने आरोपी रामतोप सिदार निवासी पनझर उनके गांव पहुंचा था। गांव में शादी समारोह की वजह से पीड़ित देर रात 11 बजे तक दुकान खोलकर रखा हुआ था। इसी बीच चोरी की नीयत से उसकी दुकान में आरोपी युवक रामतोप सिदार पहुंचा इसकी भनक लगते ही पीड़ित ने उससे पूछताछ की तो आरोपी युवक एयर पिस्टर और खुखरी निकालकर उसे डराते धमकाते हुए मारपीट शुरू की दी।
पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी के द्वारा मारपीट करने से वह हो हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद उसके साथ उसे बचाने जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने हथियार दिखाकर उनके साथ भी मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 9 हजार 360 रूपये लेकर फरार हो गया। हथियार के दम पर लूट की शिकायत खरसिया थाने में दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन, खुखरी के अलावा अन्य हथियार बरामद कर लिया है।

admin

Related Posts

डिजिटल स्किल्स की ओर बढ़ते कदम, तकनीकी कार्यक्रम में छात्रों को मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग

बलौदा बाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के छह विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस अभिनव…

आदिवासी इलाकों में विकास की नई इबारत, मंत्री नेताम बोले- साबित होगा मील का पत्थर

रायपुर.  भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ हुआ। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न