गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर

गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

admin

Related Posts

यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

लखनऊ यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत…

लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे