पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ फट गई कांक्रीट

डिंडौरी
 एक तरफ सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोंगो की प्यास बुझाने व दैनिक निस्तार के लिए पेयजल कूप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोंगो को किसी भी प्रकार के पेयजल की समस्या न हो,वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों के द्वारा पेयजल कूप निर्माण के नाम पर भारी भृष्टाचार करते हुए गुणवत्ताविहीन कराकर स्वयं का जेब भरने में लगे हुए है। जिम्मेदारों के द्वारा कराए गए कूप निर्माण चंद महीनों में ही भृष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

चंद महीने में खुल गई गुणवत्ता की पोल

मामला जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत देवरी माल का सामने आया है। जहां सरपंच – सचिव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 5 लाख रु की लागत से कोमल के घर पास पेयजल कूप का निर्माण कराया गया है। जो चंद महीने में पेयजल कूप निर्माण में कराए गए गुणवत्ता की पोल खुल गई है। दरअसल पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ मोटी दरार पड़ गई है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी के द्वारा कूप निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा मापदंड को दरकिनार करते हुए कुआं का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है।

मुरुम दबने के कारण फट रही कांक्रीट

जानकारी के अनुसार कुआं निर्माण कराने के बाद कुआं के बाहरी हिस्सा में चारो तरफ फैलाये गए मुरुम ठीक से दबने के बाद ही कांक्रीट किया जाता है,लेकिन यहां सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी पूर्वक मुरुम ठीक से दबे बिना ही कांक्रीट कर दिया गया है,जिसके चलते कुआं के बाहरी तरफ के चारो ओर मोटी दरार हो गई है। वहीं दरार वाली जगह में मुरुम धस रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मे कुआं के बाहरी तरफ की मुरुम नीचे दब जाएगी।

admin

Related Posts

प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना में राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भांडेर में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया जिले के भांडेर में मंगलवार 24 मार्च को मण्डी प्रांगण में किसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई