आयरलैंड की महिला टीम ने बांग्लादेश को 12 रन से हराया

सिलहट
कप्तान गैबी लुईस (60), ली पॉल (नाबाद 79) की शानदार पारियों के बाद ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 12 रनों से हरा दिया।
शतकीय साझेदारी : आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। पर उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में जहांआरा आलम ने एमी हंटर (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान गैबी लुईस और ली पॉल के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। फरीह तृस्ना ने गैबी लुईस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

गैबी लुईस ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए। ली पॉल ने 42 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 79) रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से जहांआरा आलम, फरीह तृस्ना, जन्नतउल फरदूस और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया।

शानदार शुरुआत : बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 12वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने शोभना मोस्तारी (46) को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। 14वें ओवर मे आर्लीन केली ने कप्तान निगार सुल्ताना (चार) को शिकार बनाया। इसी ओवर में केली ने दिलारा अख्तर (49) को भी आउट कर दिया। एमी मग्वायर की गेंद पर एमी हंटर ने ताज नेहर (19) को स्टंप कर पवेलियन भेज दिया।

17 ओवर में बांग्लादेश के पांच विकेट पर 152 रन थे, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को नर्धिारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 के स्कोर पर रोक कर मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली ने तीन-तीन विकेट लिए। एमी मग्वायर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • admin

    Related Posts

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

      नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव