ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमटी

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमट गई है। स्टार्क ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पंजा खोला। टीम इंडिया के लिए नीतिश रेड्डी ने 42 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए।

मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर स्टार्क की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे ये दोनों भी नहीं टिक पाए। भारत ने 16 गेंदों के अंदर राहुल, कोहली और गिल के विकेट खोए। वहीं पंत और कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। नीतिश रेड्डी ने अंत में थोड़ा तेजी से रन बनाकर भारत को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन को 5 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है। रोहित और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच से गेंद छिटक गई।

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी संभलकर खेल रहे हैं।

180 पर सिमटा भारत, रेड्डी अर्धशतक से चूके
बुमराह के आउट होने के बाद रेड्डी के पास बल्ला चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। लॉन्ग ने में ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर