अवधपुरी के रहवासियों को जल्द मिलेगा नर्मदा जल: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अवधपुरी के रहवासियों को जल्द ही नर्मदा जल मिलेगा। श्रीमती गौर ने गुरुवार को अवधपुरी के वार्ड-60 में विकास कार्यों का भूमि- पूजन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से न्यू फोर्ट एक्सटेंशन और जवाहर नगर के रहवासियों को सड़क के निर्माण की दरकार थी, जो आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही न्यू फोर्ट एक्सटेंशन में भी अन्य समस्याओं का निराकरण में शीघ्र किया जाएगा। अवधपुरी के वार्ड 60 में रीगल सिविक सेंटर से पत्रकार कॉलोनी तक लागत 37 लाख रुपए लागत के सड़क मरम्मत कार्य के विकास कार्य का भूमि-पूजन किया । राज्यमंत्री श्रीमती गौर अवधपुरी के वार्ड 60 में शिवशक्ति धाम मंदिर से जवाहर नगर तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया, जिसकी लागत 20 लाख रुपए है। इस दौरान पार्षद वी शक्तिराव, मधु सबनानी, शिवलाल मकोरिया, संजय सबनानी, गणेश राव, आनंद पाठक और क्षेत्र के रहवासी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल

    भोपाल. नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र सिंह लोधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती