विदेश मंत्री का कहना है कि अब अगली प्राथमिकता तनाव कम करना है, राज्यसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा क्षेत्र से जुड़े भारत-चीन के हालिया घटनाक्रम के बारे में राज्यसभा में जानकारी दी। बुधवार को इस विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2020 से हमारे संबंध असामान्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन की कार्रवाई के परिणामस्वरूप तब शांति भंग हुई थी। 2020 के घटनाक्रम के बाद टकराव वाले क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित कराना प्राथमिकता थी। ऐसा करना इसलिए भी आवश्यक था ताकि अप्रिय घटना या झड़प न हो। विदेश मंत्री के मुताबिक हाल ही में हुए समझौते में यह हासिल किया गया है। विदेश मंत्री का कहना है कि अब अगली प्राथमिकता तनाव कम करना है।

बुधवार को राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के डिसएंगेजमेंट और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 21 अक्टूबर को बनी सहमति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग की मुलाकात हुई। यह मुलाकात 23 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी। जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति है, जिसे दूर करने के लिए भारत और चीन समय-समय पर बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रतिनिधियों को सीमा मुद्दे का निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशना है। इसके अलावा शांति और सौहार्द भी रखना है। विदेश मंत्री ने इस संबंध में 18 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी विदेश मंत्री के साथ हुई उनकी चर्चा का भी उल्लेख किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि 21 अक्टूबर को हुए समझौते से पहले उन्होंने इसी वर्ष 4 जुलाई को अस्ताना व फिर 25 जुलाई को वियनतियाने में चीनी विदेश मंत्री के साथ व्यापक संबंधों पर चर्चा की है। इसके अलावा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चाइनीज समकक्ष के बीच 12 सितंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में एक मुलाकात हुई थी। भारत ने चीन के समक्ष गश्त में आ रही रुकावटों का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा डेमचोक में खानाबदोश आबादी द्वारा उनके पारंपरिक चरागाहों तक जाने एवं स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रीय स्थानों तक पहुंच का मुद्दा भी उठाया गया। दोनों पक्षों के बीच गहन बातचीत के उपरांत बीते दिनों सहमति बनी है। इसके बाद से पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त दोबारा शुरू की गई है।

राज्यसभा को जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे हालिया अनुभवों के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े क्षेत्रों पर और ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस सब में हम बहुत स्पष्ट थे और हम अब भी बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हर परिस्थितियों में 3 प्रमुख सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए। इन तीन सिद्धांतों में दोनों पक्षों द्वारा एलएसी का सख्ती से सम्मान व पालन करना शामिल है। किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास न करना। पूर्व में किए गए समझौतों का पूरी तरह से पालन किया जाना शामिल है।

विदेश मंत्री ने राज्यसभा में यह भी बताया कि कहा कि नियंत्रण रेखा पर तनाव व अन्य संबंधित घटनाक्रमों का सीधा असर भारत-चीन संबंधों पर पड़ा था। विदेश मंत्री का कहना है कि हमारे द्वारा यह स्पष्ट किया है कि आपसी संबंधों का विकास आपसी संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और आपसी हित के सिद्धांतों पर निर्भर करता है।

admin

Related Posts

कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

पुडुचेरी में BJP का चुनावी दांव, 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित—जानें पूरा ब्योरा

पुडुचेरी बीजेपी ने पुडुचेरी  विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रिलीज कर दी है। BJP ने पुडुचेरी की 9 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय