डीआरआई अधिकारियों ने हैदराबाद से मुंबई ड्रग्स लेकर पहुंचे दो लोगों को किया गिरफ्तार, 16 किलो मेथामफेटामाइन जब्त

मुंबई
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने हैदराबाद से मुंबई ड्रग्स लेकर पहुंचे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों तस्करों के पास से डीआरआई ने 16 किलो हाई क्वालिटी की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है। अब तक कुल पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 1 करोड़ 93 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बता दें कि पिछले महीने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों से ड्रग्स जब्त की थी, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई गई थी।

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने दो भारतीय यात्रियों से 7.096 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया था। अधिकारियों ने इसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई थी।

अधिकारियों ने बैंकॉक से आने पर यात्रियों को रोका। उनके चेक-इन सामान की तलाशी के दौरान अधिकारियों को केलॉग्स कॉर्नफ्लेक्स के पैकेट के अंदर 13 वैक्यूम-पैक पारदर्शी पैकेट मिले। जब फील्ड टेस्ट किट से जांच की गई तो उसमें हाइड्रोपोनिक वीड की मौजूदगी का पता चला था।

हाइड्रोपोनिक वीड जब्त करने के बाद यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

 

admin

Related Posts

लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन ट्रेडिंग 6 साल बाद फिर से शुरू, गलवान झड़प के कारण हुआ था बंद

पिथौरागढ़  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेड…

इंडिगो और एअर इंडिया का DGCA आदेश पर विरोध, महंगे टिकटों का खतरा जताया

 नई दिल्ली आपने कभी फ्लाइट बुक की होगी तो देखा होगा कि टिकट का दाम अलग होता है और सीट चुनने का चार्ज अलग. विंडो सीट चाहिए? पैसे दो. आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?