नक्सलियों की घमाके वाली साजिश नाकाम, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में तीन आईईडी बरामद

कोंडागांव.

कोंडागांव में फोर्स को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने समय रहते नक्सलियों की प्लानिंग को भांप लिया और एक साथ तीन आईईडी को बरामद किया. उसके बाद तीनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है. सिक्योरिटी फोर्स की सूझबूझ से बड़ी नक्सल साजिश नाकाम हो गई, नहीं तो कोंडागांव में बड़ा ब्लास्ट हो सकता था.

कोंडागांव के तीन गांवों से मिले IED: सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को कोंडागांव के भण्डारपाल, जबकसा और माड़गांव के सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में आईईडी मिले. यहां सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाने के लिए दो दो किलो के तीन आईईडी लगाए गए थे. सभी आईईडी को बरामद करने के बाद सुरक्षाबलों की बीडीएस टीम ने इसे नष्ट कर दिया. पुलिस को यह सफलता लोकल इंटेल के बाद की गई कार्रवाई पर मिली है.

कोंडागांव में तीन आईईडी बरामद
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हमने कोंडागांव के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया. भण्डारपाल, जबकसा और माड़गांव से सटे पहाड़ी से तीनों आईईडी मिले हैं. यह आईईडी सुरक्षा बलों को जान से मारने के उद्देश्य से लगाए थे. पुलिस जवानों की सूझबूझ से यह नाकाम हो गया. इस ऑपरेशन में धनोरा जिला पुलिस बल और कुंएमारी सीएएफ के जवान शामिल थे
-अनिल विश्वकर्मा, SDOP, फरसगांव

नक्सलियों की धमाके की प्लानिंग का सबूत
सर्च ऑपरेशन किया जाएगा तेज: फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि सभी आईईडी को शाम चार बजे बरामद किया गया. उसके बाद हमारी बीडीएस टीम ने इसे नाकाम कर दिया. क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जिससे किसी भी नक्सल वारदात से निपटा जा सके.

admin

Related Posts

छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण रायपुर  पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा…

युवा कौशल और रोजगार को बढ़ावा: विभाग का 2026-27 का बजट पास

  नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा का विस्तार, जगरगुंडा और ओरछा में नए आईटीआई 145 शासकीय आईटीआई में आधुनिक मशीन और उपकरणों के लिए 25 करोड़ रुपये 35 आईटीआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात