निरीक्षण कर सुनीं किसानों की समस्याएं, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचा कांग्रेस का निगरानी दल

बलरामपुर-रामनुजगंज.

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिले के प्रभारी व प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसके अनुरूप धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो और किसानों को समय से बारदाना मिले। उन्हें भुगतान समय से मिले, सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियों में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है, जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? कहा कि यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगा, अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के लिए धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि सेवारी व राजपुर, बरियों में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहे।

admin

Related Posts

जगदलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटी, 15 यात्री घायल

जगदलपुर. जगदलपुर: बस्तर के नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. जिस महिला…

विकास कार्यों की रफ्तार पर नजर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण मरीन ड्राइव, नया बस स्टैंड, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन के कार्यों की प्रगति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल