घर पर स्क्रब करने का सही तरीका, चेहरा रहेगा खिला-खिला

फेस स्क्रब और बॉडी स्क्रब के अपने फायदे हैं। ये हमारी स्किन से डेड सेल्स हटाने में मददगार हैं। बदलते मौसम में यह दिक्कत नहीं ज्यादा होती है। खासतौर पर सर्दियों में ड्राइनेस के कारण स्किन जल्दी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इससे आपके चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप विंटर सीजन में हर दूसरे दिन घर पर ही स्क्रब करें। यहां जानें स्क्रब करने का आसान और सही तरीका…

– स्क्रबिंग द्वारा डेड सेल्स को हटाने से अंदर की हेल्दी स्किन बाहर आती है। साथ ही इस स्किन की सफाई हो जाने से यह खुलकर सांस ले पाती है, जिससे हमारी त्वचा अधिक ग्लोइंग लगती है।

– स्क्रबिंग एक ऐसी प्रकिया है, जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनती है। इस प्रक्रिया में त्वचा की बाहरी सतह पर जमा डेड सेल्स हटाने का काम किया जाता है। यह प्रॉसेस पार्लर में मौजूद मशीनों से या घर पर भी आसानी से की जा सकती है।

-नियमित रूप से स्किन को स्क्रब करने पर हमारी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। स्क्रब का यूज करते समय पहले चेहरे को फेशवॉश से साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौंछ लें।

-गुलाबजल में कॉटन भिगोकर चेहरे पल लगाएं और फिर उंगलियों पर स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। फॉरहेड और नेक को भी स्क्रब करें।

-5 से 6 मिनट तक पूरे चेहरे, गर्दन और गले पर स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौछ लें। अब अपनी पसंद का क्रीम लगाकर हल्की मसाज करें।

-जिन लोगों की स्किन ऑइली है या जिन्हें पिंपल्स की समस्या अक्सर हो जाती है, उनके लिए भी यह प्रक्रिया प्रभावकारी है। क्योंकि इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। लेकिन जिस समय पिंपल्स चेहरे पर हों, उस समय इसे नहीं करना चाहिए।

-स्किन को स्क्रब करने पर त्वचा नरम व मुलायम भी रहती है। रफनेस कम होती है और सुंदरता बढ़ती है।

-ना केवल ऑइली स्किन वालों को बल्कि ड्राई स्किन वालों को भी इससे लाभ होता है। सफाई के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से यह त्वचा में अंदर तक समा जाता है और लंबे समय तक स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।

-स्क्रबिंग से त्वचा पर उम्र का असल जल्दी नहीं झलकता है। चेहरे की फाइनलाइन्स और उम्र के साथ खोनेवाली चमक पर यह कंट्रोल करता है।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार