किसी के घर जाएं तो ना करें ये गलती, चिढ़ने लगते हैं लोग

हिंदू धर्म में मेहमानों के लिए 'अतिथि देवो भव:' बोला जाता है। लेकिन इसका मतलब बिल्कुल नहीं कि किसी के घर जाकर आप बेसिक मैनर भूल जाएं। कई बार लोग मेहमान बनकर घर जाते हैं तो कुछ बहुत ही नॉर्मल बिहेवियर पर कंट्रोल नहीं करते। जिसकी वजह से ना केवल होस्ट को दिक्कत उठानी पड़ती है। बल्कि वो आपको नेक्स्ट टाइम अपने घर बुलाने से भी बचता है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में जब लोगों के पास टाइम नहीं है और घर में मेहमानों को पार्टी दे रखी है। तो आपकी कुछ हरकतें होस्ट को मुश्किल में डाल सकती हैं। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन आपकी ये हरकते होस्ट के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है।'

ना करें अलग से खाने-पीने की चीजों की डिमांड
नया साल और क्रिसमस वगैरह नजदीक है। ऐसे में काफी सारे लोग घर में पार्टी देते हैं और एक साथ कई सारे लोग आते हैं। अगर सारे गेस्ट चाय-कॉफी जैसी एक ही चीज को पीने के लिए राजी हैं तो अपने लिए स्पेशल अलग से किसी एक चीज की डिमांड ना करें। ऐसा करना होस्ट के लिए टाइम टेकिंग हो सकता है और उसे केवल एक इंसान के लिए खाने-पीने की चीज बनाने में भी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए उन्हीं चीजों को खा-पी लें जो बाकी गेस्ट खा रहे हैं।

सर्व फूड या ड्रिंक को खाली करवाना
अक्सर घर में ऐसे मेहमान आते हैं जो सर्व फूड या ड्रिंक को आधा खाली कराए बगैर नहीं मानते। अगर आपकी आदत भी ऐसी ही है तो फौरन बदल दें। क्योंकि कोई भी होस्ट इस आदत को पसंद नहीं करता।

घर के बाहर बातें करना
अगर आप उन गेस्ट की लिस्ट में हैं जो घर के बाहर गेट, लिफ्ट या मेनडोर पर खड़े होकर आधा घंटा बात करते हैं। तो अपनी इस आदत को भी खत्म कर दें। अगर आपको लेट हो रहा तो फौरन टाटा-बाय कहकर निकल जाएं। गेट पर खड़े होकर बातें करना काफी सारे होस्ट को इरिटेटिंग लगता है।

घर की पार्टी में साथ में बिन बुलाए इंसान को ले जाना
अगर किसी ने घर में छोटी सी पार्टी दे रखी है और आपको पर्सनली इनवाइट किया है। तो अपने साथ किसी दोस्त या जानने वाले के साथ ना जाएं। ऐसा करना कम इरिटेटिंग नहीं होता।

खाली हाथ जाना
किसी के घर में खाली हाथ जाना भी बेसिक एटीकेट में कमी है। अगर आप गेस्ट बनकर कहीं पहुंचे हैं तो छोटा सा गिफ्ट जरूर साथ ले जाएं। जिसे होस्ट को दे सकें।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार