मंत्री पटेल युक्त-धारा पोर्टल पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे

मंत्री पटेल युक्त-धारा पोर्टल पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे

वाल्मी में आयोजित होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी), भोपाल में आयोजित मनरेगा अन्तर्गत "युक्त-धारा पोर्टल" के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रातः 10 बजे शामिल होंगे। दो दिवसीय प्रशिक्षण 04 एवं 05 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यों मध्यप्रदेश, केरल, गुजरात, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, पंजाब और पांडिचेरी के प्रतिभागी भाग लेंगे।

स्टेट लेवल जीआईएस नोडल अधिकारी, जिला स्तर एमआईएस समन्वयक, फील्ड लेवल टेक्निकल एक्सपर्ट, जीआईएस मैनेजर, जीआईएस टेक्निकल एक्सपर्ट/डीटीआरटी, सहायक यंत्री, राज्य स्तरीय जीआईएस नोडल अधिकारी, कम्प्यूटर सहायक जिला एमआईएस पर्सन, स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर जीआईएस (सीएफपी), डिस्ट्रीक्ट इंजीनियर, डिस्ट्रीक्ट आईटी प्रोफेशनल, इंजीनियर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

भारत सरकार द्वारा "युक्त-धारा" रिमोट सेंसिंग पोर्टल लांच किया गया है। यह पोर्टल रिमोट सेंसिंग के जरिए डेटा जुटाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र के विकास में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही मनरेगा की संपत्तियों को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा युक्त-धारा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल की मदद से मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों और दर्ज संपत्तियों की जानकारी जुटाई जाएगी। यह पोर्टल ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा, साथ ही कृषि विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल के जरिए अलग-अलग प्रकार की थीमेटिक परतों, मल्टी-टेम्पोरल हाई रेजोल्यूशन अर्थ ऑब्जर्वेशन डेटा और एनालिटिकल उपकरणों को एक साथ एकत्रित किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

    भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

    शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

    भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल