भड़काऊ बयान पर आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, राजस्थान-जोधपुर विधायक अभिमन्यु पूनिया पर मुकदमा दर्ज

जोधपुर.

एनएसयूआई के "नशा नहीं, नौकरी दो" कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर से विधायक अभिमन्यु पूनिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाड़मेर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने भाषण में कहा था, "बाड़मेर के युवा जवान हैं और अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो ठोंक दिया करो।" सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो दिए थे। आईजी विकास कुमार ने इस बयान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। शिकायतों के लिए संवैधानिक प्रक्रियाएं और मंच मौजूद हैं। इस तरह के भड़काऊ बयान अस्वीकार्य हैं। मामले में बाड़मेर एसपी को आईजी द्वारा मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने विधायक पर युवाओं को भड़काने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे मामले में विधायक अभिमन्यु पूनिया का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।आईजी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान है और किसी को भी भड़काऊ बयान देकर अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है।

admin

Related Posts

तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

विदेशी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा की पिंक सिटी में बड़ी लापरवाही वन विभाग लेगा सख्त एक्शन

 जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर (Pink City) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपनी आर्ट सीरीज के चक्कर में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन