हत्या-लूट-डकैती-फायरिंग में तीन साल से फरार, राजस्थान-करौली में इनामी बदमाश गिरफ्तार

करौली.

जिला स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) ने पिछले तीन साल से हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग जैसे मामलों में फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी बदमाश तिमनसिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर आरेनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जिला पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम ने तिमन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भरतपुर जिले में पांच मामले दर्ज हैं और उस पर करौली एसपी द्वारा 25 हजार रुपये तथा भरतपुर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 3 दिन पूर्वी ही आरोपी के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस तिमन सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य आपराधिक मामलों और गैंग के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?