बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के खिलाफ विपक्ष का भोपाल में बड़ा आंदोलन, विधानसभा का घेराव 16 दिसंबर को करेगी कांग्रेस

भोपाल.
बीजेपी को संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ विपक्ष विधानसभा का घेराव करेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग और पत्रकारों सहित सभी के साथ धोखा हुआ है और इसके खिलाफ वो आवाज़ उठाने जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ‘अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती, तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती’। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों की एक समिति भी बनाएगी जो भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करेगी। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने संयुक्त पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और एनएसयीआईI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी उपस्थित थे।

बीजेपी पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप
जीतू पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, धोखा देने और जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘मोहन यादव जी को लगभग एक साल हो गया है शपथ लिए हुए। इस एक साल में जनता ने क्या देखा है। इस एक साल में मध्य प्रदेश ने कर्ज, क्राइम और करप्शन का नया रिकॉर्ड बनते देखा है। कर्ज लेने के कौशल को शिवराज सिंह चौहान जी से मोहन यादव जी को आगे बढ़ते देखा है। करप्शन की लूट मची है। इस सरकार में लूट की छूट है। सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। एक हज़ार करोड़ की ज़मीन तीन सौ करोड़ में बेची जा रही है।

सात सौ करोड़ कैसे गया..कहां गया, इन सब मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी विधायकों की समिति भी बनाएगी। सरकारी संपत्तियों को बेचना और उनकी बोली लगाना कैसे हो रहा है, उस करप्शन को समिति उजागर करेगी। इनके संकल्प पत्र का धोखा..बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने बहनों को धोखा दिया, छात्रों को धोखा दिया, मिडिल क्लास को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, एससी-एसटी वर्ग को धोखा दिया, किसी वर्ग को नहीं छोड़ा और इन्होंने पत्रकारों को भी धोखा दिया। अगर धोखा देने की कोई प्रतियोगिता होती तो भाजपा उसमें गोल्ड मेडल लाती।’

कांग्रेस का विशाल आंदोलन, विधानसभा का घेराव करेगी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘संकल्प पत्र के धोखे को जनता ने एक साल में भोगा है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि साठ साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को बीस हज़ार रुपया मानदेय देगी, जिसपर आज तक अमल नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार द्वारा हर वर्ग से धोखा किया जा रहा है। मीडिया और पत्रकारों के साथ भी धोखा किया जा रहा है। पत्रकारों को भी इसके लिए जागना होगा।

अपने हितों की लड़ाई के लिए जनता, विपक्ष सहित सबको एक होना होगा। इसीलिए 16 दिसंबर को कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसके तहत राजधानी में एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा और किसानों के साथ मिलकर हम विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस इस आंदोलन के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें करेगी और हर ब्लॉक से किसानों को यहां लाया जाएगा। सब मिलकर बीजेपी के संकल्प पत्र के धोखे के ख़िलाफ आंदोलन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव तो अपना दायित्व निभा नहीं पा रहे हैं इसलिए कांग्रेस अपना दायित्व निभाएगी और सरकार को उनके वादे याद दिलाएगी।

admin

Related Posts

जल संरक्षण की दिशा में पहल, पुष्पराजगढ़ में नहर सुधार कार्य जारी

भोपाल अनूपपुर जिले का आदिवासी बहुल विकासखंड पुष्पराजगढ़ अब कृषि विकास की नई दिशा की ओर अग्रसर है। ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत झिलमिल जलाशय की नहरों के निर्माण,…

गोसलपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रैक्टर-बस टकराए, 39 लोगों को आई चोटें

जबलपुर. गोसलपुर में नेशनल हाईवे के बीच में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर एमपी 20 ac 0372 बस क्रमांक एमपी 20 pa 9849 क्रॉसिंग के दौरान जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 0 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा