टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को पाकिस्तान ने 57 रनों से हराया

बुलावायो.
दमदार बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान ने अपनी घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को पहले टी20 मैच में 57 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया था।

पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी में उस्मान खान और तैयब ताहिर ने तूफानी अंदाज में 39-39 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा सैम अयूब और इरफान खान ने भी दमदार बल्लेबाजी की। दमदार बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने भी अपना खूब कमाल दिखाया। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में अबरार अहमद और सुफियान मुकीम ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हारिस रऊफ ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए दो विकेट हासिल किए। वहीं जहांदाद खान के नाम एक विकेट हरा।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के इस दमदार प्रदर्शन के कारण ही जिम्बाब्वे की टीम ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में सिर्फ 108 रन बनाकर सिमट गए। जिम्बाब्वे के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा कप्तान सिकंदर रजा ने 39 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में सिकंदर 28 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके भी लगाए। सिकंदर रजा के अलावा जिम्बाब्वे की तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मरुमणि ने जरूर 33 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा जिम्बाब्वे का और कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर पैर नहीं जमा सके।

admin

Related Posts

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज यानी 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस…

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 05 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में, सभी की नजरें राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर टिकी होंगी, जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया