सबसे बड़ा सवाल यह है कि नरेश बाल्यान के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है? : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर केजरीवाल चुप क्यों हैं। दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने खास बातचीत में कहा, सबसे बड़ा सवाल यह है कि नरेश बाल्यान के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है? उनकी पूरी पार्टी में सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसा लग रहा है कि जैसे रंगे हाथों कोई चोर पकड़ा गया है। आम आदमी पार्टी का अपराधियों के साथ कनेक्शन कोई पहली बार नहीं है। नरेश बाल्यान के साथ-साथ नरेश यादव को भी कोर्ट से सजा मिली है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को पंजाब की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।"

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगातार पकड़ा जा रहा है। नरेश बाल्यान जिस अपराधी से बात कर रहा था, वह एक डॉन है और दिल्ली में भाजपा के नेता की हत्या का उसके ऊपर मामला चल रहा है। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की गैंग पर सन्नाटा छा गया है, जो यह बताता है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। दिल्ली में केजरीवाल के द्वारा एक तरह का माफिया गैंग चलाया जा रहा है।"

भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर कहा, "यह हमला नहीं है, बल्कि किसी ने पानी फेंका है, जिसकी आंखों में आंसू थे और वो रो रहा था। दिल्ली में 10,000 बस मार्शल रो रहे हैं, लेकिन वह उसको आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं। जिसके दिल में दर्द था, जिसकी तनख्वाह नहीं आई और उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इसलिए उसने गुस्से में पानी फेंका है।"

उन्होंने कहा, "लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है और उन पर यह हमला नहीं था, बल्कि लोगों का आक्रोश था। उस व्यक्ति की पीड़ा थी, जिसे नौकरी से निकाला गया है। यह दिल्ली के लोग हैं और उनकी पीड़ा को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए।"

  • admin

    Related Posts

    अलविदा हरीश राणा: पिता के निधन के तुरंत बाद का वो आखिरी संदेश, जिसने सबका दिल तोड़ दिया

      गाजियाबाद कभी जिंदगी से भरे सपनों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने निकले हरीश राणा की सांसें मंगलवार को गहरे सन्नाटे में बदल गई. 13 साल तक कोमा में…

    राजधानी में बेखौफ बदमाश: सीलमपुर में कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटकर हुए फरार

    नई दिल्ली दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात को बदमाशों ने चांदनी चौक के एक स्वर्ण व्यवसायी और उनके पिता से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना और उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका