जींस के साथ पहन सकते है ऐसे टॉप्स, कार्डिगन और लम्बे श्रग

आफिस हो या पार्टी सदाबहार जींस हर मौके पर फबती है। लेकिन जींस को सही मैच के टाॅप या कुर्ते के साथ पहनना जरूरी होता है। उसी से आपका लुक निखर कर सामने आता है। क्या आपके लिए भी मुश्किल है ये तय करना कि जींस को कैसे टॉप या कुर्ते से मैच करके पहने तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ आप्शन जो आपको आपकी जींस के साथ सही मैच करने में मदद करेगें।

लम्बे टॉप का कुल लुक: जब भी आप स्किन टच जींस पहनें तो इस पर लम्बे और थोड़े ढ़ीले टॉप चुनें। अगर जींस का रंग गहरा है तो इनपर हल्के या चटख रंग के टॉप चुनें। वहीं टॉप में गले का आकार वी या स्कूप चुनें।

कार्डिगन और लम्बे श्रग से पाएं स्टाइल: जींस के साथ लम्बा श्रग अच्छा लगता है। जींस पर छोटा या क्राप टॉप पहनें और ऊपर से श्रग डालें। सर्दी के मौसम में इसे कार्डिगन के साथ भी पहन सकती हैं।

जैकैट और ब्लेजर के साथ स्टाइलिश लुक: खासतौर पर सर्दी के मौसम में जींस सबसे सही ऑप्शन होता है। इस पर लैदर की जैकेट पहनकर आप खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके अलावा डेनिम की जैकेट और ब्लेजर भी खूब जंचेगा।

कुर्ती के साथ करें मैच: इन दिनों स्लिट या फ्रंट ओपन कुर्तियों का काफी चलन है। जींस के साथ कुर्तियां इंडो-वेस्टर्न लुक देने के साथ-साथ अलग स्टाइल भी देंगी। जींस के साथ आप शॉर्ट कुर्तियां भी पहन सकती हैं।

शर्ट के साथ दें फॉर्मल लुक: ऑफिस में जींस को शर्ट के साथ पहनने से फार्मल लुक आता है। आजकल शर्ट अंडर करके पहनने का भी फैशन है। ऐसे लुक पर जुड़ा आपको एकदम प्रोफेशनल दिखाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय