सिवनी मालवा: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग

नर्मदापुरम.
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के जेल रोड पर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। जब घर में आग लगी उस वक्त घर के सभी लोग परिवार की ही शादी में गए हुए थे। जब घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी की बराबर में बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आसपास के लोगों ने इसकी फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी की जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक घर के ऊपर का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। आसपास के लोगों ने पानी के टेंकर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग नहीं बुझ पाई। मिली जानकारी के मुताबिक राजू दुर्गा प्रसाद राठौड़ के परिवार में शादी थी और घर के सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे तभी अचानक घर में आग लग गई। आग से कितना नुकसान हुआ है ये तो आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा।

आग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी लेकिन परिवार के लोग शादी में व्यस्त होने के कारण समय पर घर में नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया और संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में की समीक्षा

    भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करे। आरडीएसएस के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में…

    मुख्यमंत्री यादव आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 3 views
    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम