महाकाल मंदिर के गेट नंबर 1 पर लगेगी लड्डू ATM मशीन, 24 घंटे भगवान महाकाल का प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त

 उज्जैन

सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में देश-विदेश से भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्त 24 घंटे भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे। मंदिर समिति एक नंबर गेट के समीप लड्डू मशीन स्थापित कर रही है।दर्शनार्थी एटीएम की तरह बारकोड स्कैन कर मशीन से लड्डू प्रसाद खरीद सकते हैं। फिलहाल यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर लगी हुई जा रही है और दर्शनार्थी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे।

शुद्ध देसी घी से बने बेसन के लड्डुओं का प्रसाद

    महाकाल मंदिर समिति द्वारा मंदिर के प्रसाद काउंटरों से महाकाल भोग प्रसाद के नाम से शुद्ध देसी घी से निर्मित बेसन के लड्डुओं का विक्रय किया जाता है। समिति 100, 200, 500 ग्राम व एक किलो के पैक में प्रसाद विक्रय करती है।

    400 रुपये किलो में बिकने वाला प्रसाद अब एटीएम की तरह कार्य करने वाली मशीन के माध्यम से बेचे जाने की योजना है। मंदिर प्रशासन ने एक दानदाता के सहयोग से कोयंबटूर की कंपनी से इस मशीन का निर्माण कराया है।

    करीब 5 दिन पहले निर्माण कंपनी ने मशीन को मंदिर कार्यालय पहुंचाया था। अब कंपनी के टेक्नीशियन मशीन को मंदिर के एक नंबर गेट के समीप स्थापित कर रहे हैं।
    मंदिर प्रशासन के अनुसार एक-दो दिन में मशीन से लड्डू प्रसाद के विक्रय की शुरुआत हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रसाद की गुणवत्ता पर पहले से ध्यान दिया जा रहा है।

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर महाप्रसादी महोत्सव

इस बीच, उज्जैन से सटे खाचरौद में नगर के प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली महापर्व के 28 दिन पश्चात शुक्रवार को मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर महाप्रसादी महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को विद्युत रोशनी एवं पुष्पमाला से सजाया गया था। दिनभर मंदिर परिसर में कई धार्मिक आयोजन एवं रात्रि में भजन संध्या हुई।

मंदिर पुजारी नागेंद्र गिरी एवं धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान का महाप्रसादी महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान का दर्शन पूजन कर भगवान को शीश नवाया।

महोत्सव के दौरान भगवान का महादेव के रूप में आकर्षक शृंगार कर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। तत्पश्चात शाम 5 बजे भगवान की महाआरती की गई। इस अवसर पर महोत्सव पर बड़ी संख्या में भगवान की महाप्रसादी भक्तों ने ग्रहण की।

admin

Related Posts

MP में कर्ज का आंकड़ा बढ़ा, मोहन यादव सरकार वित्त वर्ष में अब तक ले चुकी ₹9200 करोड़ ऋण

भोपाल  सरकार प्रदेश में जारी विकास योजनाओं के लिए 2,800 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने जा रही है। वित्त विभाग के बजट निदेशक भास्कर लक्षकार द्वारा इस संबंध में…

मध्यप्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन कुएं का मलबा गिरा; 5 मजदूरों की मौत

पन्ना   पन्ना की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कुआं धंसने से वहां काम कर रहे 5 मजदूर दब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर