ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे तो उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

शिवपुरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इससे बचा लिया, लेकिन कई समर्थक और पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को शिवपुरी के दौरे पर थे। यहां पर वह दोपहर में ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे थे। वहां जैसे ही सिंधिया झील पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का एक झुंड अचानक से भड़क गया। उन्होंने तुरंत वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।

समर्थक और पुलिसकर्मी हुए घायल
हालांकि, सिंधिया को उनके सुरक्षाकर्मी किसी तरह बचाकर ले आए, लेकिन कुछ समर्थक और पुलिसकर्मी इसके शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सिंधिया जब मशीन का शुभारंभ करने क्लब के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो वहां मौजूद पंडित ने धूपबत्ती जला दी।

धुएं के कारण भड़कीं मधुमक्खियां
धुएं के कारण सेलिंग क्लब पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में बैठीं मक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री के बालों में जैसे ही मधुमक्खी घुसी, उनके सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए और मंत्री को किसी तरह सुरक्षित बचाकर कार तक लेकर आए। हालांकि मधुमक्खी ने कई नेताओं, समर्थकों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया। कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल तक भी पहुंचे।

admin

Related Posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

अब AI कंटेंट पोस्ट करना नहीं होगा आसान, केंद्र सरकार करने जा रही है IT कानून में बड़ा बदलाव

 इंदौर इंटरनेट मीडिया पर एआई टूल्स के जरिए फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बनाकर पोस्ट करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार 20 फरवरी से नए आईटी नियम लागू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर