मऊगंज : सरपंच की शिकायत पर उपयंत्री समेत पंचायत सचिव 20,000 रुपये लेते रीवा लोकायुक्त ने किया अरेस्ट

रीवा

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) के मऊगंज (Mauganj) में सब-इंजीनियर और सचिव रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की टीम (Rewa Lokayukta Big Action) ने की है. दोनों ने सरपंच से ग्राम पंचायत के कराए कामों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

लोकायुक्त की टीम ने सब-इंजीनियर और सचिव को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. मामले की शिकायत अकरिया ग्राम पंचायत सरपंच ने की थी.
बिल पास करने के बदले 20 हजार की मांग

मऊगंज के नईगढ़ी जनपद की अकरिया पंचायत के सरपंच तरुण शुक्ला ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी.  तरुण ने शिकायत में कहा था कि नईगढ़ी जनपद पंचायत में पदस्थ सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और पंचायत के सचिव टीकम प्रसाद पांडेय ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.
लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया दोनों को गिरफ्तार

फरियादी सरपंच की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जांच की. जब शिकायत सही पाई गई तब टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और रिश्वत लेने वाले सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और सचिव टीकम प्रसाद पांडेय को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है.

admin

Related Posts

‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे सीएम, वाराणसी सम्मेलन में होगी चर्चा

भोपाल  मुख्यमंत्री  मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) को एक मजबूत आर्थिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को…

सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर, इन-हाउस डिज़ाइन और निर्माण में सफलता

सब-स्टेशन मेंटेनेंस के लिए 36 फीट ऊँचाई का मैन लिफ्टर इन-हाउस डिज़ाइन एवं निर्माण एमपी ट्रांसको में नई पहल भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने पारेषण कार्यों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने