गर्म सलाखों से दागकर घसीटा और सिर मुंडवाया, राजस्थान-बूंदी में महिला से हैवानियत

बूंदी.

बूंदी जिले में एक महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है। डायन बताकर महिला का सिर तक मुंडवा दिया और गरम-गरम भालो से जगह-जगह झूलसाया गया और मुंह काला कर पेड़ पर बांध दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसे पूरे गांव में घुमाया गया। महिला की हालत सही नहीं होने पर पूरा मामला उजागर हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा।

इस पर महिला के परिजनों ने हिंडोली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल मुआयना करवाया है और आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूंदी महिला अनुशासन सेल के एएसपी जसवीर मीणा ने बताया कि पीड़िता नंदू बाई के साथ घटना घटित हुई है। हिंडोली थाना में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया कि नंदू बाई की मौसी की लड़की राधा बाई का पेट अधिकांश समय तक दर्द में रहता था। राधाबाई अधिकतर बार जहाजपुर क्षेत्र के खास हाली का झोपड़ा बापजी के स्थान पर आती जाती रहती थीं। वहां से भोपा ने बताया कि उसका पेट दर्द इस वजह से होता है कि उसकी मौसी नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा है और वही पेट में आती है। इस भोपा यानी तांत्रिक द्वारा नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा बताकर उसे वहां पर बुलाया गया। इस पर परिवार के लोग नंदू बाई को डायन बताकर भोपा के पास लेकर गए। यहां पर भोपा ने महिला पर डायन बताकर उसके साथ तांत्रिक क्रियाएं की और जगह-जगह से लोहे के भाले और चिमटे से उसे दाग दिया। उसके बाल काटे गए और उसे प्रताड़ित किया गया। पूरे मामले में हिंडोली थाने को मौके पर भेजकर पीड़िता को अपने कब्जे में लिया है और उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट