मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के सरकारी बंगले में अचानक लगी आग

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के थाटीपुर स्थित सरकारी बंगले में अचानक आग लग गई। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा रात में करीब 12.30 बजे हुआ।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

मामले की जानकारी देते हुए मगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के बंगले में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग बंगले के गार्ड रूम में लगी। अचानक आग भड़कने से बंगले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगले में मौजूद गार्ड ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

लाखों का सामान जलकर खाक

जानकारी के अनुसार, बंगले के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान और कीमती दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले आवास पर लगे एक बोर्ड में लगी उसकी बाद कमरे के अंदर फैल गई। आग के कारण पलंग और सोफे समेत कई आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। हादसे के दौरान बंगले में मंत्री का स्टॉफ मौजूद था। मंत्री राकेश शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं।

दो पहिया वाहन की हैडलाइट के सहारे बुझाई गई आग

फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बंगले की लाइट बंद हो गई। ऐसे में आग बुझाने के लिए दो पहिया वाहन की हैडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दो पहिया वाहन की हैडलाइट की रोशनी के सहारे टीम ने बंद खिड़कियों को खोला और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौजूद थीं।

admin

Related Posts

ट्विशा मामले में जांच तेज, AIIMS में दूसरा पोस्टमार्टम; भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

भोपाल/नई दिल्ली. नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज का दिन अहम है। भोपाल एम्स में पुलिस की भारी मुस्तैदी के…

दंतेवाड़ा में लाखों की हेराफेरी का आरोप, रनिंग वाटर स्टैंड निर्माण पर उठे सवाल

दंतेवाड़ा. बस्तर में एक बार फिर संसाधनों के दोहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सरकार जहां नक्सल मुक्त बस्तर और औद्योगिक विकास की बात कर रही है, वहीं बस्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी