हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर.

विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, "महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।" इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह