हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक

हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक

घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक

 सिंगरौली
जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम “हम होंगे कामयाब“ पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रषासन द्वारा संयुक्त रूप मे आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंन्द्रषेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के के निर्देशानुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, वन स्टॉप सेन्टर मे प्राप्त सुविधाओं साथ ही महिला उर्जा डेस्क के संबंध मे स्थानीय महिलाओं, पुरुषों तथा बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया।

       महिला थाना एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत ं बैढ़न के ताली मोहल्ले में महिलाओं को घरेलू हिंसा से जागरूक कराया गया घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया गया। साथ वन स्टॉप सेंटर महिला ऊर्जा डेस्क प्रतिकर योजना हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विध्यनगर थाना अंतर्गत इंदिरा चौक विध्यनगर टैक्सी स्टैण्ड अंतर्गत उपस्थित स्थानीय महिलाओं तथा पुरुषों को घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध मे समझाइस प्रदान किया गया।

 साथ ही बैढन थाना अंतर्गत संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 में के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया। थाना बरगवां अंतर्गत बेटहाडांड में “हम होंगे कामयाब“ अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई।

थाना नवानगर अंतर्गत हम होंगे कामयाब पखवाडा के के तहत  शासकीय प्राथमिक वि‌द्यालय ग्राम दसौटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं गाँव की लगभग 100-150 महिला पुरुष उपस्थित रहे जिन्हे घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया।

  • admin

    Related Posts

    कटनी में दर्दनाक घटना: सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से मासूम छात्र की मौत

    कटनी विजयराघवगढ़ जनपद शिक्षा केंद्र व कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप स्थित बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में दोपहर 12 बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय…

    शहडोल में छात्रा लापता मामला: हॉस्टल से पाइप के सहारे उतरने की बात आई सामने, पुलिस तलाश में जुटी

    शहडोल  जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास से कक्षा 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा किसी बिना बताए चुपके से रात में कही चली गई है।सुबह हाजिरी के दौरान वार्डन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता