हिन्दुओं के आंदोलन को कुचलने को यूनुस सरकार ने बैंक खातों से लेन-देन पर 30 दिनों के लिए रोक लगाने का आदेश दिया

ढाका
बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने इस्कॉन के पूर्व सदस्य और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए चिन्मय कृष्ण दास समेत हिन्दू समुदाय के 17 लोगों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। सरकार ने इन बैंक खातों से लेन-देन पर 30 दिनों के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है। मीडिया में शुक्रवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई। ‘प्रथम आलो’ अखबार की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश बैंक की वित्तीय खुफिया इकाई (BFIU) ने विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बृहस्पतिवार को ये निर्देश जारी करते हुए इन खातों से सभी तरह के लेन-देन पर एक महीने के लिए रोक लगा दी।

BFIU ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से इन बैंक खातों से संबंधित जानकारी तीन कार्य दिवस में भेजने को कहा है। इसमें इन 17 व्यक्तियों के स्वामित्व वाले सभी तरह के व्यवसायों के सभी खातों के अद्यतन लेन-देन के विवरण शामिल हैं।

यह कदम बांग्लादेश मे हाई कोर्ट द्वारा हिंदू नेता के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक वकील की हत्या के बाद इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज करने के बाद उठाया गया है। 30 अक्टूबर को चटगाँव के कोतवाली पुलिस स्टेशन में चिन्मय कृष्ण दास समेत 19 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान चटगाँव के न्यू मार्केट इलाके में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था।

बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण ज्योत के प्रवक्ता दास को भी देशद्रोह के एक मामले में सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें चटगांव की एक अदालत ने सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया और उन्हें भी जेल भेज दिया। सुरक्षाकर्मियों और हिंदू नेता के समर्थकों के बीच झड़प में एक वकील की मौत हो गई थी। दास, बांग्लादेश में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के पूर्व प्रवक्ता हैं।

नई दिल्ली ने हिन्दू पुजारी की गिरफ्तारी और अदालत द्वारा जमानत नहीं दिए जाने पर चिंता जताई है और बांग्लादेश से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी पुजारी की रिहाई की माँग की है। उन्होंने उनकी गिरफ़्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान वकील की हत्या की भी निंदा की। इस्कॉन के पुजारी की गलत तरीके से गिरफ्तारी का वहां अल्पसंख्यक हिन्दू समाज विरोध कर रहा है और उनकी रिहाई के समर्थन में प्रदर्शन कर रहा है।

1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश की आबादी का करीब 22 प्रतिशत हिस्सा हिंदू समुदाय था, जो अब लगभग 8 प्रतिशत शेष रह गया है। बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्चाचार की खबरें आती रहती हैं।

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान