रास्ते पर गोबर करने पर भैंस के ऊपर नगर निगम की कार्यवाही, मालिक को 9000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भैंस के गोबर करने पर मालिक को 9000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर पाए जाने पर भैंस को जब्त कर लिया। बाद में 9000 रुपए का जुर्माना चुकाने के बाद मालिक को भैंस लौटाई गई।

दरअसल, ग्वालियर में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में कई जगह पशुपालक रास्तों और सार्वजनिक जगहों पर पशु बांध देते हैं। इसको लेकर उन्हें सचेत किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सिरौल रोड के पास रास्ते पर एक भैंस पाई गई, जिसने वहां गोबर भी कर दिया।

नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर होने की वजह से भैंस को जब्त कर लिया गया। बाद में मालिक नंदकिशोर से जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना वसूल किए जाने के बाद ही उसे भैंस वापस किया गया। इससे पहले भी ग्वालियर नगर निगम ने पशु के रास्ते पर गोबर करने की वजह से भारी जुर्माना वसूल किया है। दिसंबर 2020 में भी एक भैंस मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया था।

ग्वालियर नगर निगम की टीम ने भैंस मालिक के अलावा शहर में गंदगी फैलाने वाले कई और लोगों पर जुर्माना वसूला। टीम ने गुरुवार को अलग-अलग लोगों से कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश के खजाने में वैट और पंजीयन शुल्क से राहत, जीएसटी राजस्व में गिरावट

    भोपाल मध्य प्रदेश के बजट का बड़ा आधार केंद्रीय करों में हिस्सा और राज्य के स्वयं के करों से आय होती है। केंद्रीय करों में भी जीएसटी बड़ा माध्यम है।…

    इंदौर से मदीना के लिए नई उड़ान, अप्रैल में मुंबई से उड़ान भरेगी

    इंदौर  हज यात्रियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। भारतीय हज कमेटी ने वर्ष 2026 की हज यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ…

    One thought on “रास्ते पर गोबर करने पर भैंस के ऊपर नगर निगम की कार्यवाही, मालिक को 9000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

    इंग्लैंड बन सकता है विलेन! U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण हुआ उलझा

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    इंग्लैंड बन सकता है विलेन! U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण हुआ उलझा

    इतिहास रचने को तैयार RCB: WPL 2026 में फाइनल तक पहुंचाने वाली वो 4 खिलाड़ी कौन हैं?

    • By admin
    • January 30, 2026
    • 0 views
    इतिहास रचने को तैयार RCB: WPL 2026 में फाइनल तक पहुंचाने वाली वो 4 खिलाड़ी कौन हैं?

    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ की जंग तेज: मुंबई–गुजरात भिड़ंत में हारने वाली टीम पर लटक सकती है बाहर होने की तलवार

    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 2 views
    किसे मिला दिग्गजों में स्थान? रवि शास्त्री की टॉप-5 लिस्ट से रोहित शर्मा गायब

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म

    • By admin
    • January 29, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! T20 वर्ल्ड कप से पहले कोलंबो स्टेडियम हुआ अपग्रेड, पुरानी कमी खत्म