चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खदान, कीमत भारत की जीडीपी से भी ज्यादा!, खोज की पुष्टि हुई

चीन
चीन में दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। खबरों के मुताबिक मध्य चीन में एक विशाल सोने भंडार में 1,000 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाला सोना होने का अनुमान है। हुनान प्रांत के खनिज वैज्ञानिकों ने इलाके के पिंगजियांग काउंटी में इस खोज की पुष्टि की है। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार इस भंडार की कीमत 600 बिलियन युआन यानी लगभग 6,91,473 करोड़ रुपये है। दिलचस्प है कि यह भारत की जीडीपी से दोगुना ज्यादा राशि है। अनुमानित मूल्य के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार हो सकता है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के साउथ डीप माइन में पाए गए 930 मीट्रिक टन को सबसे बड़ा खदान माना जाता था।

शुरुआती खोज में 2 किलोमीटर की गहराई में खरे सोने से भरी 40 शिराएं मिली थी जिनमें लगभग 300 मीट्रिक टन सोना है। इसके बाद आगे की जांच की गई। 3डी मॉडलिंग से पता चलता है कि और गहराई पर जाएं तक अतिरिक्त भंडार मौजूद हैं। जमीन के लगभग 3 किलोमीटर नीचे तक सोना मौजूद है। इस खोज का चीन के सोने के उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, "कई ड्रिल किए गए रॉक कोर में भारी मात्रा में सोना दिखाई दिया।" उन्होंने कहा कि 2,000 मीटर की रेंज में एक टन अयस्क में अधिकतम 138 ग्राम सोना होता है। अधिकारी ने कहा कि वांगू गोल्ड फील्ड में 3डी मॉडलिंग जैसी नई तकनीकों का उपयोग किया गया था।

दुनिया के कुछ प्रमुख सोने की खादों की बात करे तो इनमें दक्षिण अफ्रीका का साउथ डीप गोल्ड माइन इंडोनेशिया का ग्रासबर्ग गोल्ड माइन, रूस का ओलंपियाडा गोल्ड माइन, दक्षिण अफ्रीका का मपोनेंग गोल्ड माइन शामिल हैं।

admin

Related Posts

खाड़ी युद्ध में नया मोड़, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ तैनात किए स्टेल्थ क्रूज मिसाइल, आर्थिक और कूटनीतिक संकट में फंसा पाकिस्तान

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में जल्द ही एक नया दौर देखने को मिल सकता है, क्योंकि यूएस ने अधिक लंबी दूरी की मिसाइलों को ईरान…

ऐतिहासिक संवैधानिक सुनवाई, क्या महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगा सभी धर्मों के व्यक्तिगत कानून

नई दिल्ली 2018 में तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा की बेंच ने 4:1 के बहुमत से सबरीमाला में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी थी। कोर्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?