लाड़ली बहनों के 7.59 लाख रूपये पहुंचे यूपी, मचा हड़कंप

भोपाल

मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इसे अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर बड़ी गड़बड़ी करने की कोशिश, यह तो जांच के बाद ही तय होगा। जी हां लाड़ली योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। जब मामले की जानकारी उजागर हुई तो ​अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना के करीब 7 लाख 59 हजार रूपये यूपी के सिद्धार्थनगर के दो बैंक खातों में पहुंच गए। खातों में इतनी बड़ी रकम आते ही बैंक कार्यालय सर्तक हो गया और दोनों खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी। यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पहुंची।

महिला ने दी सूचना

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया के हरैा गांव की रहने वाली महिला गीता ने बैंक को सूचना दी थी की उनके खाते में लाखों रूपये की राशि आई है। जब बैंक अधिकारियों ने मोबाइल पर आए मैसेज की जांच की तो पता चला की एमपी की लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार 250 रूपये की राशि एक ही दिन में महिला के खाते में जमा हो गई  है। महिला के खाते में कुल 6 लाख 92 हजार रूपये जमा हुए है।

पुरूष के खाते में आए 67 हजार रूपये

वही उदयपुर के रहने वाले दीपक नामक युवक के खाते में 67 हजार रूपये की राशि जमा हुई है। यह राशि भी लाडली बहना योजना की किस्त के जरिए पहुंची है।

बैंक ने लगाया प्रतिबंध

मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने दोनों बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह गलती बैंक की डेटा फीडिंग के चलते हुई है। दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया हैं।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- राजनीति में विनम्रता और अनुशासन जरूरी

राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से राजनीति में आने वालों से लोकतांत्रिक मूल्य और व्यवस्थाएं होती हैं प्रभावित जनप्रतिनिधि का संवेदनशील, अध्ययनशील,…

ग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में बारिश की संभावना; MP के आधे हिस्से में अलर्ट, 5 दिन तक आंधी-बारिश

भोपाल मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए मौसम सिस्टम के चलते अब अगले 4…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम