नवजोत कौर के PA ने एक शो रूम खरीदने के बहाने यह साजिश रची और उन्हें भरोसे में लेकर रकम हड़प ली

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Navjot Kaur) के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. नवजोत कौन ने अपने निजी सहायक (PA), एक एनआरआई और उनके सहयोगियों पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. यह मामला प्राइम लोकेशन पर स्थित शोरूम की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उनके निजी सहायक ने बताया कि एक एनआरआई अमृतसर के पॉश एरिया रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में शोरूम बेचना चाहता है. PA ने बताया कि एनआरआई इस शोरूम को वाजिब दामों पर दे रहा है. इस बात पर विश्वास करते बात फाइनल की. डॉ. कौर ने एनआरआई के खाते में एडवांस के तौर पर राशि ट्रांसफर कर दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने PA को एक चेक भी दिया, जिसे एनआरआई को देने के लिए कहा.

इसके कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि शोरूम की कोई डील नहीं हुई. दो करोड़ रुपये सही व्यक्ति तक नहीं पहुंचाए गए. आरोप है कि PA, एनआरआई और उनके सहयोगियों ने मिलकर पैसे हड़प लिए.

डॉ. कौर की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) को भेज दिया है. ईओडब्ल्यू इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धोखाधड़ी किस प्रकार से अंजाम दी गई. इस मामले में पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं.

इसी के साथ संबंधित दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल हो रही है. आरोप है कि इस रकम को एनआरआई और उनके सहयोगियों ने कहीं और इस्तेमाल किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है. आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

 

admin

Related Posts

फर्जी दस्तावेजों पर हाईकोर्ट सख्त, 30 फरवरी जन्मदिन बताने वाली महिला को नहीं माना भारतीय

गुवाहाटी  गुवाहाटी हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम महिला को भारतीय नागरिक मानने से इनकार करने वाले फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा है। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत…

पीस डील या नया संघर्ष? ट्रंप के बयान से मचा भूचाल, ईरान के इनकार के बाद बढ़ी जंग की आशंका

तेहरान  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओऱ से ईरान के साथ संभावित समझौते का दावा किए जाने के तुरंत बाद ईरानी मिलिट्री के जुड़ी मीडिया ने उनके बयानों को खारिज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला